बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति प्रोफेसर रामवचन राय ने बिहार विधान परिषद् के उप भवन सभागार में सभी 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों- डॉ० संजीव कुमार, सुरेश प्रसाद राय, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ० राहुल राज, नीरज कुमार, अनिल कुमार झा, बंशीधर बृजवासी, डॉ० एन०के० यादव को शपथ दिलायी।
पटना, 23 नवम्बर 2026 : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहार विधान परिषद् के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति प्रोफेसर रामवचन राय ने बिहार विधान परिषद् के उप भवन सभागार में सभी 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों- डॉ० संजीव कुमार, सुरेश प्रसाद राय, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ० राहुल राज, नीरज कुमार, अनिल कुमार झा, बंशीधर बृजवासी, डॉ० एन०के० यादव को शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह मौजूद रहे।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।